Connect with us

गोरखपुर

घर में घुसकर मारपीट और वाहन तोड़फोड़ के मामले में दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पुराने विवाद के बाद घर में घुसकर हमला करने का आरोप, गीडा पुलिस ने दबोचा

गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के छोटी कैली गांव में घर में घुसकर मारपीट करने और चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन पुत्र भोला और अरविन्द पुत्र सतदेव, निवासी छोटी कैली के रूप में हुई है। पुलिस दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार 15 सितंबर को वादी के पुत्र का आरोपियों के एक साथी से विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर 16 सितंबर की रात आरोपियों ने अपने साथियों के साथ कथित तौर पर वादी के घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने वादी और उसके परिजनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। घर के बाहर खड़ी चारपहिया गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप है।

घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर गीडा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 461/2026 दर्ज किया गया। इसमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राममूर्ति ने पुलिस टीम के साथ दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page