Connect with us

गोरखपुर

आभूषण दुकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

तीन चेन, तीन जोड़ी पायल, छह जोड़ी बिछिया और 5220 रुपये बरामद

गोरखपुर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में आभूषण की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन चेन, तीन जोड़ी पायल, छह जोड़ी बिछिया और 5220 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष पासवान निवासी पथरहट, थाना गौरी बाजार, देवरिया, अनुज यादव निवासी चौरी सतहवा, थाना चौरीचौरा और अनिकेत यादव निवासी बनकटिया, थाना गौरी बाजार, देवरिया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 22 अगस्त 2026 को अज्ञात चोरों ने आभूषण की दुकान को निशाना बनाया था। शिकायत के आधार पर चौरीचौरा थाने में मुकदमा संख्या 335/2026, धारा 305 और 331(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, संतोष सिंह, रजनीश मिश्रा, अशोक शर्मा, सौरभ कुमार झा और राजू रंजन सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page