भदोही
सेवा संकल्प के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
कोइरौना। डीघ ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व सांसद भदोही पं. गोरखनाथ पांडेय ने अस्पताल में भर्ती आधा दर्जन से अधिक मरीजों को फल वितरित किए।
मरीजों में बांटे फल
पूर्व सांसद ने मरीजों से उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान अस्पताल परिसर में सेवा कार्य से जुड़े अन्य कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई।
शाम को दीप जलाने का कार्यक्रम
गोरखनाथ पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए, जबकि शाम को जिले के विभिन्न स्थानों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की जाएगी।
कार्यक्रम में भाजपा नेता सुनील मिश्र, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विमल मिश्र, श्रीनिवास चतुर्वेदी, सीएचसी अधीक्षक देवेश पांडेय, डॉ. छत्रपाल, डॉ. पीसी पाठक, डॉ. प्रगति कुमार, डॉ. नूपुर, नायब बिंद, ओमप्रकाश मिश्र, विवेक पांडेय, देवी प्रसाद मोदनवाल, दीपक पांडेय, देवाशीष, सत्यप्रकाश सिंह, राजेश वर्मा, राजेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
