Connect with us

भदोही

सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल में रक्तदान और फल वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

ज्ञानपुर, भदोही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय, ज्ञानपुर में रक्तदान और फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया।

कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

रक्तदान करने वालों में जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल और आशुतोष पांडेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किए गए।

सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने रक्तदान को जरूरतमंदों की सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

जनसेवा से जुड़ने का आह्वान

औराई विधायक दीनानाथ भास्कर और ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने भी सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की बात कही। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, हौसला प्रसाद पाठक, नागेंद्र सिंह, डॉ. राकेश दुबे समेत पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अस्पताल के चिकित्सक-कर्मचारी मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में डॉ. आनंद मिश्रा, प्रदीप सिंह, विनय पांडेय, गोरेलाल, जिला महामंत्री मनीष पांडेय, राजेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र नाथ मिश्रा, नवीन, जिला उपाध्यक्ष मनीषा अंबष्ट, गोवर्धन राय, जिला मंत्री पवन दुबे, राज यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश तिवारी, सुषमा मालवीय, सौरभ मालवीय, बाल दत्त पांडे, हरिओम सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page