वाराणसी
अल्पसंख्यक मोर्चा वाराणसी कमेटी का गठन, डॉ. रियाज अंसारी बने प्रदेश अध्यक्ष
बजरडीहा में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान के तहत बजरडीहा में अल्पसंख्यक मोर्चा वाराणसी कमेटी के गठन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष महबूब बेग की मौजूदगी में डॉ. मोहम्मद रियाज अंसारी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पदाधिकारियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महबूब बेग, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलजारी लाल मौर्या, राष्ट्रीय सचिव इरफान खान, जिला अध्यक्ष वाजिद, जिला उपाध्यक्ष नासिर हुसैन, जिला महासचिव शाहनवाज अहमद, जिला मंत्री शाहनवाज खान और जिला महामंत्री जोगिंद्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
