Connect with us

मिर्ज़ापुर

शटर तोड़कर मोबाइल दुकान में चोरी, नकदी समेत सात फोन पार

Published

on

Loading...
Loading...

सीसीटीवी में कैद हुए चार संदिग्ध, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

राजगढ़, मिर्जापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावां बाजार में सोमवार रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान से पांच हजार रुपये नकद और सात कीपैड मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

रात में सुनसान पाकर दुकान में घुसे

डढ़िया गांव निवासी चंदन सोनकर पुत्र साधू सोनकर की भावां-देवपुरा मार्ग पर किराए के कमरे में मोबाइल की दुकान है। वह नए मोबाइल बेचने के साथ रिपेयरिंग का काम भी करता है। सोमवार रात दुकान बंद कर वह घर चला गया। इसी दौरान चोरों ने शटर की पट्टी खोलकर दुकान में प्रवेश किया और पांच हजार रुपये नकद व सात कीपैड मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

सुबह दुकान पहुंचने पर हुई जानकारी

मंगलवार सुबह चंदन दुकान खोलने पहुंचा तो सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों तक पहुंची पुलिस

सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें चार संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Advertisement

जल्द खुलासे का दावा

थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि भावां बाजार की मोबाइल दुकान में चोरी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page