Connect with us

बलिया

द्वाबा एकादश ने जीता शहीद स्मारक कप

Published

on

Loading...
Loading...

फाइनल में गौरव रंजन 11 को 25 रन से हराया, सुग्रीव यादव बने मैन ऑफ द मैच

बैरिया (बलिया)। द्वाबा शहीद स्मारक कप जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। द्वाबा एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गौरव रंजन 11 को 25 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

द्वाबा एकादश ने बनाए 159 रन

टॉस जीतकर गौरव रंजन 11 ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी द्वाबा एकादश ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट खोकर 159 रन बनाए।

लक्ष्य से 25 रन दूर रही गौरव रंजन 11

159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरव रंजन 11 की टीम ने भी तेज बल्लेबाजी की, लेकिन निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी। इस तरह द्वाबा एकादश ने मुकाबला 25 रन से जीत लिया।

सुग्रीव बने मैन ऑफ द मैच

द्वाबा एकादश की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए सुग्रीव यादव ने 96 रन की आतिशी पारी खेली। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बेचन यादव को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

Advertisement

विजेता को मिले 21 हजार रुपये

मुख्य अतिथि बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल और नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की। आयोजन के अंत में अध्यक्ष जितेंद्र यादव और अजय पाल बुल्लू ने अतिथियों एवं खेल प्रेमियों के प्रति आभार जताया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page