Connect with us

भदोही

भदोही में 118 आवास और ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

सांसद, विधायक और डीएम ने किया भूमि पूजन; गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ काम पूरा कराने के निर्देश

भदोही, 15 सितंबर। जनपद में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित आवासीय परियोजनाओं का मंगलवार को भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। सांसद डॉ. विनोद बिंद, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार और अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। परियोजनाओं के पूरा होने से अधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी।

चार प्रमुख परियोजनाओं पर होगा काम

लोक निर्माण विभाग के भवन सेल की ओर से विभिन्न श्रेणियों के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आवास और पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। इससे आवासीय सुविधा बढ़ने के साथ प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था के संचालन में भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

टाइप-5 के पांच आवास

अधिकारियों के लिए टाइप-5 के पांच आवासों की परियोजना की स्वीकृत लागत 823.19 लाख रुपये और अनुबंधित लागत 614.19 लाख रुपये है। 15 सितंबर तक इसकी भौतिक प्रगति 0.10 प्रतिशत दर्ज की गई है।

टाइप-4 के 60 आवास प्रस्तावित

टाइप-4 के 60 आवासों के निर्माण की स्वीकृत लागत 4870.47 लाख रुपये और अनुबंधित लागत 3873.76 लाख रुपये है। परियोजना की वर्तमान भौतिक प्रगति 0.25 प्रतिशत है।

Advertisement

पुलिस लाइन में बनेगा ट्रांजिट हॉस्टल

पुलिस लाइन में एस+8 के दो टावर वाले ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी स्वीकृत लागत 2027.24 लाख रुपये और अनुबंधित लागत 1664.51 लाख रुपये है। वर्तमान भौतिक प्रगति 0.15 प्रतिशत है।

ज्ञानपुर तहसील में 48 आवास

ज्ञानपुर तहसील में टाइप-1 से टाइप-4 तक कुल 48 आवास प्रस्तावित हैं। इनमें टाइप-1 के 19, टाइप-2 के 20, टाइप-3 के पांच और टाइप-4 के चार आवास शामिल हैं। परियोजना की स्वीकृत लागत 2030.80 लाख रुपये और अनुबंधित लागत 1499.75 लाख रुपये है।

गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा होगा निर्माण

सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि बेहतर सरकारी आवासीय सुविधाओं का विकास शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। विधायक विपुल दुबे ने इसे प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य समयबद्ध पूरा कराने के निर्देश दिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page