भदोही
सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
मंडल और बूथ स्तर तक तैयारियों पर जोर, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
ज्ञानपुर, भदोही। सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला कार्यालय ज्ञानपुर में जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी और विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव रहे। बैठक में अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।
सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
मुख्य अतिथि देवेश कोरी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचने की भावना को मजबूत करेगा। उन्होंने मंडल और बूथ स्तर तक प्रभावी तैयारी करते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
सेवा भाजपा की कार्यशैली का आधार
जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि सेवा भाजपा की संगठनात्मक कार्यशैली का मूल आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने अभियान के उद्देश्यों और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
एकजुट होकर अभियान चलाने पर जोर
भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के बीच रहकर सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक का संचालन अभियान संयोजक एवं जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल ने किया। इस दौरान जिला एवं मंडल स्तर के संयोजक-सहसंयोजक, मंडल अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें नागेंद्र सिंह, मनीष पांडे, राजेश पटेल, पवन दुबे, राज यादव, सुषमा मालवीय, नागेंद्र नाथ मिश्रा नवीन, संतोष तिवारी, राजेंद्र दुबे, प्रदीप सिंह, अभय राज सिंह, डॉ. राकेश दुबे, सुनील मिश्रा, रेनू पांडे, अखिलेश तिवारी, शरद पांडे, मनीषा अंबष्ट, विमल मिश्रा, बृजेश गुप्ता, सतीश चंद्र पांडे, फूलचंद, पंकज, योगेंद्र सिंह, वेद मौर्य, सरिता बिंद और दीपक पाठक सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
