Connect with us

भदोही

मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही, 15 सितंबर।मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत भदोही पुलिस ने बहू-बेटी सम्मेलन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकार और स्वावलंबन की जानकारी दी। अभियान पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में चलाया गया।

हेल्पलाइन नंबर बताए

पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 महिला शक्ति लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 इमरजेंसी और 1076 हेल्पलाइन की जानकारी दी।

Loading...

साइबर अपराध से बचाव की जानकारी

महिलाओं को UPCOP ऐप के जरिए पुलिस सेवाओं का लाभ लेने के साथ फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग और फर्जी प्रोफाइल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही POCSO एक्ट, दहेज निषेध और घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

अपराध के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा

भदोही पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी असुरक्षा या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page