Connect with us

भदोही

विश्वकर्मा पूजा की तैयारियां शुरू, सजने लगे औद्योगिक संस्थान

Published

on

Loading...
Loading...

गोपीगंज (भदोही)।गोपीगंज नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को मनाई जाएगी। पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर सहित आसपास के सरकारी और निजी संस्थानों, कल-कारखानों तथा विद्युत उपकेंद्रों में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का काम तेजी से चल रहा है।

जगह-जगह स्थापित हो रही प्रतिमाएं

विश्वकर्मा पूजा को लेकर संस्थानों और प्रतिष्ठानों में उत्साह का माहौल है। कई स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।

Loading...

विद्युत उपकेंद्र पर सुंदरकांड पाठ

गिराई स्थित विद्युत उपकेंद्र के विश्वकर्मा मंदिर पर सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं कठौता स्थित निजी औद्योगिक संस्थान समेत अन्य स्थानों पर पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संस्थानों में उत्साह का माहौल

विश्वकर्मा पूजा को लेकर कारीगरों, तकनीकी कर्मचारियों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों से जुड़े लोगों में विशेष उत्साह है। पूजा की तैयारियों के साथ ही कार्यक्रमों की रूपरेखा भी अंतिम रूप दी जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page