Connect with us

गोरखपुर

रास्ते में बच्चों को रोककर मारपीट का आरोप, तीन पर मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)।गोला थाना क्षेत्र के बलिया खखरी गांव में दो बच्चों को रास्ते में रोककर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बच्चों से मारपीट का आरोप

गांव निवासी कंचन देवी पत्नी संजय हरिजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाम करीब तीन बजे वह बाजार गई थीं। इसी दौरान उनका बेटा पवन उर्फ सुजित और बेटी अंशु दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही सुरेंद्र हरिजन, उसकी पत्नी संगीता और बेटे दिव्यांशु ने दोनों बच्चों को रोक लिया।

Loading...

गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

कंचन देवी का आरोप है कि तीनों ने बच्चों के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में यह भी कहा गया है कि आरोपी करीब एक महीने से बच्चों को धमकी दे रहे थे।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुरेंद्र हरिजन, संगीता और दिव्यांशु के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page