गोरखपुर
जर्जर पुलिया हादसे को दे रही दावत
कटसहरा चांदपार सोसाइटी के सामने बदहाल पुलिया, रात में बढ़ जाता है दुर्घटना का खतरा
गोरखपुर। कटसहरा चांदपार सोसाइटी के सामने स्थित पुलिया लंबे समय से बदहाली का शिकार है। पुलिया के कई हिस्से क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने समय रहते मरम्मत नहीं होने पर बड़े हादसे की आशंका जताई है।
रोज गुजरते हैं सैकड़ों वाहन
स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन के साथ पैदल राहगीर भी गुजरते हैं। इसके बावजूद जर्जर पुलिया की मरम्मत को लेकर जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी है।
रात में बढ़ जाता है खतरा
ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय पुलिया पर दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण क्षतिग्रस्त हिस्सा वाहन चालकों को स्पष्ट दिखाई नहीं देता। ऐसे में कभी भी कोई वाहन दुर्घटना का शिकार हो सकता है।
ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से पुलिया का तत्काल निरीक्षण कराकर मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पर्याप्त प्रकाश और अन्य सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय जिम्मेदार विभाग को समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए।
