गोरखपुर
17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान
एक माह तक चलेगा अभियान, कैंप, रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिए घर-घर पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं
गोरखपुर। जिले में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि एक माह के दौरान 13 प्रमुख घटकों के तहत अलग-अलग तिथियों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कैंप और रैली से होगा प्रचार
अभियान के दौरान कैंप, रैली, नुक्कड़ नाटक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
कोई पात्र लाभार्थी न रहे वंचित
जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। संबंधित विभागों को अभियान के सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दिया’
अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दिया’ नामक प्रमुख कार्यक्रम से होगी। इसके बाद पूरे एक महीने तक अलग-अलग विषयों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
