भदोही
सपा में लालचन्द्र विश्वकर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन, समर्थकों में हर्ष
भदोही। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की स्वीकृति से जिला संगठन में विस्तार किया गया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने लालचन्द्र विश्वकर्मा पुत्र स्व. राम केदार विश्वकर्मा, निवासी मर्यादपट्टी, भदोही को समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
मनोनयन पत्र 6 सितंबर 2026 को जारी किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि लालचन्द्र विश्वकर्मा के जिला उपाध्यक्ष बनने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि लालचन्द्र विश्वकर्मा संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
मनोनयन पत्र की प्रतिलिपि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को भी प्रेषित की गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नए दायित्व के साथ लालचन्द्र विश्वकर्मा संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
