Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज थानाध्यक्ष के सुरों से भक्तिमय हुआ थाना

Published

on

Loading...
Loading...

भजन सुनकर झूम उठे लोग

थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने भजन सुनाकर बांधा समां, तालियों से गूंजा थाना परिसर

नंदगंज-गाजीपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नंदगंज थाना परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम उस समय खास बन गया, जब थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने मंच संभालकर भजन की प्रस्तुति दी। उनके सुर छिड़ते ही थाना परिसर में मौजूद लोग झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में भक्ति संगीत की प्रस्तुति के लिए आजमगढ़ से कीर्तन पार्टी को आमंत्रित किया गया था। कीर्तन पार्टी की प्रस्तुतियों के बीच जब थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने माइक संभाला और भजन “श्री राधे, करुणामय कृपा कीजिए, श्री राधे, चरणों में लगा लीजिए” गाना शुरू किया तो वहां मौजूद लोग उनकी गायकी सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए।

थानाध्यक्ष की सुरीली आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा कि उपस्थित लोग तालियों के साथ झूमने लगे। कई लोग आपस में उनकी गायकी की तारीफ करते नजर आए। लोगों का कहना था कि वे जानते थे कि थानाध्यक्ष को गायन का शौक है, लेकिन उनके भीतर इतना मधुर गायन भी छिपा है, इसका अंदाजा नहीं था।

Advertisement

थानाध्यक्ष की इस अनोखी प्रस्तुति ने जन्माष्टमी के उत्सव में चार चांद लगा दिए। पुलिसकर्मियों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों ने भी अतुल कुमार मिश्र के गायन की जमकर सराहना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page