Connect with us

जौनपुर

मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज में शास्त्रीय संगीत एवं कजरी महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

मेहंदी और गायन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

जौनपुर। मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज, जौनपुर के संगीत विभाग द्वारा शास्त्रीय संगीत एवं कजरी महोत्सव 2026 का भव्य एवं सांस्कृतिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कलात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

महोत्सव के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि उर्वशी सिंह का हुआ सम्मान

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अधिवक्ता एवं अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष उर्वशी सिंह रहीं। महाविद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि को सावन श्रृंगार के तहत मेहंदी एवं चूड़ी पहनाई गई। इसके बाद बुके, मोमेंटो एवं अंगवस्त्रम भेंट कर उनका गरिमापूर्ण स्वागत एवं सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि उर्वशी सिंह ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोक संगीत हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण अंग हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

Advertisement

संगीत और लोकसंस्कृति के रंगों से सजा महोत्सव

कार्यक्रम में डॉ. नगमा, डॉ. ममता सिंह, डॉ. प्रेमलता गिरि, डॉ. साहिदा परवीन, डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव, डॉ. अंकिता सिंह, आदिति मिश्रा, डॉ. अनुराधा सिंह एवं एकता यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा मिश्रा ने किया। उन्होंने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति एवं संचालन शैली से पूरे कार्यक्रम को क्रमबद्ध और आकर्षक बनाए रखा।

संगीत, लोकसंस्कृति और कला के विविध रंगों से सजा यह महोत्सव विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों के लिए यादगार बन गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ भारतीय संगीत एवं लोक परंपराओं के प्रति नई पीढ़ी में रुचि और जागरूकता विकसित करना रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page