Connect with us

गोरखपुर

खजनी में गोलीकांड से हड़कंप, कंबल कारखाना कर्मचारी के सीने में लगी गोली

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के छताई पुल के पास मंगलवार देर रात गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। अज्ञात परिस्थितियों में कंबल कारखाने के कर्मचारी रोशन सिंह के सीने में गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली लगने के बाद रोशन सिंह सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट मनीष सिंह और ईएमटी आज्ञा राम मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने की बात सामने आई है। तब तक घायल को अस्पताल भेजा जा चुका था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किसने चलाई और वारदात के पीछे क्या कारण था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना किसी विवाद का परिणाम थी या हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे।

पुलिस आरोपी या आरोपियों के फरार होने की दिशा और घटना में शामिल लोगों की संख्या की भी जानकारी जुटा रही है। घायल के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है। गोलीकांड की खबर फैलते ही पूरे खजनी क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page