Connect with us

गाजीपुर

प्राकृतिक जलनिकासी बंद, 40 घरों में घुस रहा बारिश का पानी

Published

on

Loading...
Loading...

जमीन संदल गांव में खड़ंजा निर्माण के बाद बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की उठाई मांग

सैदपुर (गाजीपुर)। विकास खंड सैदपुर के ग्राम पंचायत जमीन संदल में प्राकृतिक जल निकासी की व्यवस्था बाधित होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों पुराने प्राकृतिक निकासी मार्ग और सामाजिक गढ़ही को पाटकर खड़ंजा बना दिया गया, जिसके बाद बारिश का पानी निकलना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि जलभराव से करीब 40 घर प्रभावित हो रहे हैं और कई घरों में बारिश का पानी घुस रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, खड़ंजा निर्माण के दौरान पानी की निकासी के लिए ह्यूम पाइप लगाया गया, लेकिन पाइप का मुहाना सही दिशा और स्तर पर नहीं होने के कारण बारिश का पानी उसमें समुचित रूप से प्रवेश नहीं कर पा रहा है। इसके चलते थोड़ी ही बारिश में पानी गलियों और घरों के आसपास जमा हो जाता है।

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। कई स्थानों पर पानी घरों के अंदर तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को परेशानी के साथ गंदगी और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। साथ ही खड़ंजा और ह्यूम पाइप की स्थिति की तकनीकी जांच कराकर बारिश के पानी की निर्बाध निकासी सुनिश्चित करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्राकृतिक जल निकासी की व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो लगातार बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page