Connect with us

गाजीपुर

बिजली के तारों तक चढ़ी झाड़ियां

Published

on

Loading...
Loading...

हादसे को दावत दे रहा ईदगाह रोड

प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार के पास बढ़ी घास-फूस से बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल

मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)। नगर क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित प्राथमिक पाठशाला के मुख्य द्वार के पास बिजली के खंभे और तारों तक पहुंची घास-फूस व झाड़ियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। विद्यालय के प्रवेश द्वार के समीप बनी यह स्थिति किसी संभावित हादसे का कारण बन सकती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्यालय के मुख्य द्वार से प्रतिदिन बच्चों, अभिभावकों और राहगीरों का आवागमन होता है। ऐसे में बिजली के तारों और खंभे के आसपास तेजी से बढ़ी झाड़ियां खतरे की आशंका को बढ़ा रही हैं। लोगों का कहना है कि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

बरसात के मौसम में नमी और झाड़ियों के बिजली के तारों के संपर्क में आने से खतरा बढ़ने की आशंका बनी रहती है। वहीं, किसी व्यक्ति या वस्तु के तारों के संपर्क में आने की स्थिति में दुर्घटना हो सकती है।

Advertisement

स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और नगर प्रशासन से मांग की है कि बिजली के खंभे व तारों के आसपास उगी झाड़ियों की तत्काल सफाई कराई जाए और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि किसी अप्रिय घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय समय रहते समस्या का समाधान किया जाना जरूरी है, ताकि विद्यालय आने वाले बच्चों और आम राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page