Connect with us

गाजीपुर

निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षक प्रशिक्षण शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल बीआरसी पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण का पहला बैच शुरू, 100 से अधिक शिक्षक हुए शामिल

एफएलएन, गतिविधि आधारित शिक्षण और बच्चों के आकलन पर दिया जा रहा जोर

भांवरकोल (गाजीपुर)। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन एवं एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का प्रथम बैच मंगलवार से ब्लॉक संसाधन केंद्र भांवरकोल में शुरू हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन 18 से 22 अगस्त तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षताओं पर प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन), गतिविधि आधारित शिक्षण, एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी उपयोग तथा बच्चों के सीखने के आकलन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को कक्षा-कक्ष में बच्चों की सहभागिता बढ़ाने और सीखने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के तरीके बताए जा रहे हैं।

Advertisement

प्रशिक्षकों ने साझा किए शिक्षण के प्रभावी तरीके

नोडल प्रशिक्षक अमित कुमार राय (एआरपी) के साथ संदर्भदाता नीरज राय, रविशंकर राय, अनुज गौड़ और प्रीतू रंजन सहित अन्य प्रशिक्षक शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण में शिक्षण गतिविधियों को सरल और प्रभावी बनाने के साथ बच्चों की सीखने की क्षमता के अनुरूप शिक्षण पद्धतियों पर चर्चा की जा रही है।

एसआरजी ने किया प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन

कार्यक्रम में एसआरजी रितेश सिंह की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया और शिक्षकों को प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को कक्षा-कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया।

100 से अधिक शिक्षक हुए शामिल

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षिक दक्षताओं को मजबूत करना तथा बच्चों में बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षताओं का विकास करना है। प्रथम बैच में 100 से अधिक शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षामित्र शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करते हुए नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page