Connect with us

गाजीपुर

हत्या के प्रयास और अपहरण के वांछित बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से घायल

Published

on

Loading...
Loading...

करीमुद्दीनपुर पुलिस ने विशाल यादव को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

नेवादा गांव के पास हुई मुठभेड़, एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर पुलिस को मंगलवार तड़के बड़ी सफलता मिली। हत्या के प्रयास और अपहरण के मामले में वांछित बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक राजनारायण पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा संख्या 211/2026 में वांछित अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम नेवादा के पास घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया।

Advertisement

पुलिस पर फायरिंग का आरोप

पुलिस का कहना है कि घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ संतुलित फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने घायल बदमाश को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बाराचवर भेजा।

एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

तमंचा और कारतूस बरामद

गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान विशाल यादव पुत्र जितेंद्र यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी रामानंद का पूरा, थाना करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर के रूप में हुई है। उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

Advertisement

पुलिस ने मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजनारायण के नेतृत्व में थाना करीमुद्दीनपुर की पुलिस टीम शामिल रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page