Connect with us

गोरखपुर

13 वर्षीय गुमशुदा बालक सकुशल बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

सीसीटीवी और परिजनों की जानकारी के आधार पर पुलिस ने ननिहाल से खोज निकाला, काउंसलिंग के बाद सौंपा परिवार को

गोरखपुर। राजघाट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष राजघाट के नेतृत्व में की गई।

Loading...

सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग

गुमशुदगी की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक आनंद उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के साथ आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें बालक निजामपुर और डोमिनगढ़ क्षेत्र में दिखाई दिया। आगे पूछताछ में पता चला कि उसका ननिहाल जगतबेला में है।

काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा

पुलिस टीम ने जगतबेला स्थित ननिहाल पहुंचकर बालक को सकुशल बरामद कर लिया और उसे थाने लाया गया। थानाध्यक्ष राजघाट ने बालक एवं उसके परिजनों की काउंसलिंग करने के बाद नियमानुसार बालक को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी रहमत नगर उपनिरीक्षक आनंद उपाध्याय की प्रमुख भूमिका रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page