Connect with us

गाजीपुर

बाढ़ से निपटने के लिए मलसा में मॉक ड्रिल

Published

on

Loading...
Loading...

प्रशासन ने ग्रामीणों को दिए बचाव के टिप्स, आपदा के समय सतर्क रहने की अपील

जमानियां (गाजीपुर)। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को तहसील जमानियां क्षेत्र के ग्राम मलसा स्थित श्री शिवपुजन इंटर कॉलेज में बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

ग्रामीणों को बताए गए सुरक्षा और बचाव के उपाय

मॉक ड्रिल की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी ने की। इस दौरान उपजिलाधिकारी निधि एवं तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान सुरक्षित स्थानों पर जाने, पशुओं की सुरक्षा, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, खान-पान में सावधानी तथा जलजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

Advertisement

आपदा से निपटने को प्रशासन पूरी तरह तैयार

अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे घबराने के बजाय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें। मॉक ड्रिल के माध्यम से राहत एवं बचाव कार्यों की पूरी प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page