Connect with us

गाजीपुर

पेड़-पौधे जीवन का आधार, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी: डॉ. विरेन्द्र यादव

Published

on

Loading...
Loading...

‘पेड़-पौधे लगाओ, जीवन बचाओ’ का दिया संदेश, लगाए गए पौधों की देखभाल पर भी दिया जोर

गाजीपुर। प्राथमिक विद्यालय जलालपुर, विकासखंड मनिहारी के शिक्षक डॉ. विरेन्द्र यादव ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। इनके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे ऑक्सीजन, भोजन, ऊर्जा और जल चक्र को बनाए रखने के साथ पर्यावरण संतुलन में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

पंचतत्वों से जुड़ा है मानव जीवन

डॉ. विरेन्द्र यादव ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति के पंचतत्वों से मानव जीवन के गहरे संबंध को दर्शाते हैं। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस की चौपाई—

“क्षिति जल पावक गगन समीरा।
पंच तत्व रचित अधम शरीरा।।”

—का उल्लेख करते हुए प्रकृति के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

Advertisement

पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी

उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। साथ ही, लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी सभी की जिम्मेदारी है।

जन-जन तक पहुंचे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डॉ. विरेन्द्र यादव ने लोगों से “पेड़-पौधे लगाओ, जीवन बचाओ” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page