Connect with us

गाजीपुर

सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस समीक्षा में डीएम सख्त

Published

on

Loading...
Loading...

खराब फीडबैक पर जताई नाराजगी, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

योजनाओं की प्रगति पर विशेष जोर
समीक्षा के दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति एवं पेंशन योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी महाविद्यालयों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने तथा तहसील स्तर पर भी बैठकों के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को पोर्टल पर समयबद्ध फीडिंग सुनिश्चित करने को कहा।

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नाराजगी
आईजीआरएस समीक्षा के दौरान जिन विभागों को असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ, उन पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page