Connect with us

गाजीपुर

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गाजीपुर में चला जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पैदल गश्त, एंटी रोमियो टीम ने की चेकिंग

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर संचालित ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान के तहत गुरुवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं और आम नागरिकों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी तथा मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया।

इसके साथ ही जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशील स्थानों पर सघन भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया।

Advertisement

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई तथा शोहदों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page