Connect with us

गोरखपुर

कूटरचित दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बड़हलगंज पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में सोमनाथ यादव को दबोचा, पासपोर्ट अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा

गोरखपुर। धोखाधड़ी और जालसाजी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़हलगंज थाना पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जाति और जन्मतिथि छिपाकर बनवाए थे पासपोर्ट

पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा आर्थिक लाभ और विदेश यात्रा के उद्देश्य से अपनी वास्तविक जानकारी छिपाकर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाए गए थे। इस संबंध में मिली शिकायत के आधार पर थाना बड़हलगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।

धोखाधड़ी सहित इन धाराओं में दर्ज था मुकदमा

थाना बड़हलगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 333/2026 में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) तथा 12 पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने मामले में आरोपी सोमनाथ यादव पुत्र बगेदन यादव, निवासी बैरियाखास, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक अभिनव पटेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

आगे की जांच जारी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए किए जाने वाले अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त:
सोमनाथ यादव पुत्र बगेदन यादव, निवासी बैरियाखास, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर।

गिरफ्तारी टीम:

  • उपनिरीक्षक अभिनव पटेल, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page