Connect with us

गाजीपुर

हर-हर महादेव के जयघोष के साथ 12 कांवरियों का जत्था बैजनाथ धाम रवाना

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज से निकले श्रद्धालु, सुल्तानपुर से गंगाजल लेकर पैदल पूरी करेंगे यात्रा

परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलमय यात्रा की कामना के साथ दी विदाई

नंदगंज (गाजीपुर)। सावन माह में शिवभक्ति और आस्था का माहौल चरम पर है। इसी क्रम में रविवार को नंदगंज बाजार से 12 कांवरिया श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। रवानगी के दौरान पूरे क्षेत्र में “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

सुल्तानपुर से शुरू करेंगे पैदल यात्रा

कांवरियों ने बताया कि वे पहले निजी वाहनों से सुल्तानपुर पहुंचेंगे, जहां गंगा स्नान करने के बाद गंगाजल लेकर पैदल यात्रा शुरू करेंगे। इसके बाद बाबा बैजनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

कन्हैया विश्वकर्मा और लल्लन गुप्ता कर रहे नेतृत्व

बोलबम जत्थे का नेतृत्व कन्हैया विश्वकर्मा और लल्लन गुप्ता कर रहे हैं। जत्थे में कन्हैया विश्वकर्मा, लल्लन गुप्ता, चौधरी यादव, सिपाही विश्वकर्मा, सुबास विश्वकर्मा, राहुल जायसवाल, चंदन सिंह, सोनू गुप्ता, रमेश डॉन, गुड्डू जायसवाल, दीपक गुप्ता और रवि गुप्ता सहित कुल 12 श्रद्धालु शामिल हैं।

Advertisement

श्रद्धालुओं को दी गई शुभकामनाएं

कांवरियों की रवानगी के समय परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए विदाई दी। सावन के उत्साह के बीच क्षेत्र में शिवभक्ति का माहौल बना हुआ है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page