Connect with us

गाजीपुर

जल निगम की मोटर जलने से एक माह से ठप जलापूर्ति, ग्रामीणों में आक्रोश

Published

on

Loading...
Loading...

चार-पांच सौ उपभोक्ता पेयजल संकट से जूझ रहे, जल्द मोटर बदलने की मांग

चेतावनी: पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो होगा धरना-प्रदर्शन

बहरियाबाद (गाजीपुर)। बहरियाबाद स्थित जल निगम की पानी की टंकी का मोटर करीब एक माह से जला होने के कारण क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। जलापूर्ति ठप होने से चार से पांच सौ उपभोक्ताओं को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द मोटर बदलकर पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

एक माह से ठप है जलापूर्ति

स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र की एकमात्र जल निगम की टंकी से आसपास के कई गांवों में पेयजल की आपूर्ति होती है। मोटर जलने के बाद पिछले एक महीने से जलापूर्ति पूरी तरह बंद है। इसके कारण उपभोक्ताओं को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

विभागीय लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी टंकी खराब होने के कारण कई महीनों तक जलापूर्ति बाधित रही थी। इस बार भी कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक मोटर नहीं बदली गई है। कर्मचारियों का कहना है कि विभागीय प्रक्रिया के चलते मोटर बदलने में अभी और समय लग सकता है।

Advertisement

जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

भीषण गर्मी और पानी की कमी से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द मोटर बदलकर नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन और अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों से तत्काल समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page