Connect with us

गाजीपुर

जहूराबाद में शुरू हुआ नया राजकीय आईटीआई, 4 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

Published

on

Loading...
Loading...

फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर समेत कई ट्रेडों में प्रवेश, आवेदन प्रक्रिया जारी

गाजीपुर। जनपद के कासिमाबाद तहसील अंतर्गत जहूराबाद में प्रवेश सत्र 2026 से नए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का संचालन शुरू किया गया है। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने बताया कि विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है।

इन ट्रेडों में मिलेगा प्रवेश

संस्थान में फिटर, विद्युत (इलेक्ट्रिशियन), मैकेनिक आरएसी, कोपा (COPA), मशीनिस्ट, वेल्डर तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेडों में प्रवेश दिया जाएगा।

4 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग तथा राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ के निर्देशानुसार प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 4 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क निर्धारित

सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 250 रुपये, जबकि सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

Advertisement

त्रुटि सुधार का भी मिलेगा अवसर

ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को आवेदन संशोधन के लिए 48 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page