Connect with us

गाजीपुर

महाहर धाम में कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूरी, डीएम-एसपी ने की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

नई पुलिस चौकी का उद्घाटन, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

गाजीपुर। महाहर धाम में रविवार से शुरू होने वाली श्रावण मास कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ मार्ग पर नियमित साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सुविधा, विश्राम स्थल और प्राथमिक उपचार केंद्रों की व्यवस्था समय से पूरी कर ली जाए। उन्होंने सभी विभागों को स्थलीय निरीक्षण कर किसी भी कमी को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा सुचारु यातायात के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार गश्त की जाएगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल और नियंत्रण कक्ष को भी सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

बैठक में विद्युत, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल निगम, नगर निकाय, अग्निशमन, परिवहन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा महाहर धाम ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से महाहर धाम परिसर में स्थापित नई पुलिस चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया। अधिकारियों ने कहा कि नई चौकी के शुरू होने से कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा श्रद्धालुओं को किसी भी समस्या पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page