Connect with us

गाजीपुर

धरम्मरपुर गंगा पुल की जर्जर सड़क बनी खतरा

Published

on

Loading...
Loading...

उखड़ी सड़क से बाहर निकली सरिया, ग्रामीणों ने स्थायी मरम्मत की उठाई मांग

जमानिया (गाजीपुर)। धरम्मरपुर गंगा पुल की सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। पुल पर कई स्थानों पर सड़क उखड़ जाने से लोहे की सरिया बाहर निकल आई है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन और राहगीर इस पुल से गुजरते हैं, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराए जाने से लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय राहगीरों मनोज, अजय, शशिकांत और सोनू ने बताया कि पुल पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सड़क की ऊपरी परत टूटने के कारण लोहे की सरिया बाहर दिखाई देने लगी है, जिससे सबसे अधिक खतरा दोपहिया वाहन चालकों को है। रात के समय क्षतिग्रस्त हिस्सा दिखाई नहीं देने से हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।

Advertisement

ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार पुल की मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। कुछ समय बाद सड़क फिर से उखड़ जाती है, जिससे समस्या जस की तस बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग से पुल की तकनीकी जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण और स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है।

इस संबंध में संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) संदीप कुमार ने कहा कि यदि पुल पर सरिया बाहर दिखाई दे रही है तो उसे जल्द ही ठीक कराने की व्यवस्था की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page