Connect with us

गाजीपुर

गुरु पूर्णिमा पर पक्का पुल स्थित काली मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

भव्य भंडारे में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

परम पूज्य श्री श्री 1008 देवनाथ दास जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई पूजा-अर्चना, देर शाम तक चलता रहा महाप्रसाद वितरण

गाजीपुर। पक्का पुल स्थित प्रसिद्ध माँ काली मंदिर एवं सती माई मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में गुरु भक्त और स्थानीय श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचने लगे। पूरे परिसर में गुरुदेव के जयकारों और भजन-कीर्तन से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

पूज्य गुरुदेव का हुआ पूजन-अर्चन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना से हुआ। इस दौरान परम पूज्य श्री श्री 1008 देवनाथ दास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक आरती उतारी गई। श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को स्मरण किया।

Advertisement

महाभंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पक्का पुल और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। सेवादारों के सहयोग से देर शाम तक प्रसाद वितरण की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही।

सामूहिक सहयोग से सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम के आयोजन में विनोद पांडेय और राजेंद्र गुप्ता उर्फ राजू भैया की प्रमुख भूमिका रही। इस अवसर पर अनिल यादव (प्रधान, रुई मंडी, गाजीपुर) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में साईं सेवा संस्थान, शास्त्री नगर, गाजीपुर के सदस्यों तथा स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहयोग दिया।

आपसी सौहार्द का दिया संदेश

आयोजकों और स्थानीय नागरिकों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा का आयोजन आपसी सौहार्द, एकता और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए समाज में प्रेम, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page