Connect with us

गोरखपुर

रामानंद दास महाराज से मिला पत्रकार प्रतिनिधिमंडल

Published

on

Loading...
Loading...

शिष्टाचार भेंट कर दी शुभकामनाएं, अयोध्या के विकास और सकारात्मक पत्रकारिता पर हुई चर्चा

धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और समाज निर्माण में मीडिया की भूमिका पर हुआ विचार-विमर्श

अयोध्या/गोरखपुर। गोरखपुर के पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर राम जन्मभूमि न्यास समिति के नवनामित सदस्य पूज्य रामानंद दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा सफल कार्यकाल की कामना की।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रामानंद दास महाराज लंबे समय से धार्मिक, सामाजिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में जनसेवा से जुड़े रहे हैं। उनका राम जन्मभूमि न्यास समिति में नामित होना समाज के लिए गौरव की बात है। सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और समर्पण से अयोध्या के धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

रामानंद दास महाराज ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि श्रीराम के आदर्शों पर आधारित समाज का निर्माण, सेवा, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने निष्पक्ष एवं सकारात्मक पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला बताते हुए कहा कि मीडिया समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Advertisement

भेंट के दौरान अयोध्या के विकास, धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन त्रिपाठी, राम आशीष त्रिपाठी, बृजनाथ तिवारी, पंकज पांडेय, शैलेंद्र दुबे, पद्माकर मिश्र, अवनीश सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page