Connect with us

गोरखपुर

गोरखनाथ मंदिर में दूसरे दिन भी सीएम योगी का जनता दर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

150 लोगों की सुनीं समस्याएं

अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, गोशाला में गोवंश को गुड़ खिलाकर की गोसेवा

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के निर्देश दिए।

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा, “चिंता मत करें, सभी समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।” मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

अपराध और जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले लोगों के प्रार्थना पत्रों पर अस्पतालों से जल्द इस्टीमेट तैयार कराने को कहा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस्टीमेट प्राप्त होते ही सरकार की ओर से आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisement

जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेहपूर्वक चॉकलेट देकर आशीर्वाद भी दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। उन्होंने गोवंश को उनके नाम से पुकारा तो कई गायें उनके पास दौड़कर आ गईं। मुख्यमंत्री ने गोवंश को दुलारते हुए अपने हाथों से गुड़ खिलाया और गोशाला के कर्मचारियों को पशुओं की बेहतर देखभाल के आवश्यक निर्देश भी दिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page