Connect with us

गोरखपुर

0.657 किलोग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

एम्स पुलिस ने की कार्रवाई

कुसम्ही बाजार निवासी आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

गोरखपुर। मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एम्स थाना पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 0.657 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष एम्स के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गौरव तिवारी ने पुलिस टीम एवं आबकारी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजन पुत्र भोला निवासी कुसम्ही बाजार, थाना एम्स, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से बरामद गांजा के आधार पर थाना एम्स में मु0अ0सं0 216/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page