Connect with us

गोरखपुर

सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला आरोपी गिरफ्तार

सरकारी नौकरी का झांसा देकर RTGS और नकद में वसूले रुपये, सचिवालय पहुंचने पर खुला फर्जीवाड़ा

गोरखपुर। बड़हलगंज पुलिस ने सचिवालय में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी विनय उर्फ विपिन तिवारी, निवासी कौड़ीराम, को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को सचिवालय में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर लाखों रुपये ऐंठे और बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने सचिवालय में नियुक्ति कराने का दावा करते हुए कुल 10 लाख रुपये लिए, जिनमें 3.50 लाख रुपये RTGS के माध्यम से और 6.50 लाख रुपये नकद दिए गए। इसके बाद आरोपी ने सचिवालय का कथित नियुक्ति पत्र सौंपते हुए लखनऊ में जॉइनिंग कराने का आश्वासन दिया।

जब पीड़िता नियुक्ति पत्र लेकर सचिवालय पहुंची तो जांच में वह पूरी तरह फर्जी निकला। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

Advertisement

विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) बांसगांव अनुज सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने इसी तरह और कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है तथा फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करने में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका रही है या नहीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page