Connect with us

गोरखपुर

दाह संस्कार के बाद सरयू में स्नान के दौरान युवक की डूबकर मौत

Published

on

Loading...
Loading...

पैर फिसलने से गहरे पानी में समाया 46 वर्षीय महेंद्र कुमार, गोला पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अहिरौली गांव में शोक की लहर, ग्रामीणों ने बचाने का किया प्रयास लेकिन नहीं बच सकी जान

गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी महेंद्र कुमार (46) की रविवार अपराह्न सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। वह गांव के एक व्यक्ति के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए बारानगर स्थित सरयू तट पर गए थे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, दाह संस्कार संपन्न होने के बाद महेंद्र कुमार अन्य लोगों के साथ सरयू नदी में स्नान करने उतरे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है, जबकि महेंद्र कुमार की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में घटना के बाद मातम का माहौल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page