Connect with us

गोरखपुर

23 जुलाई को मिलेगी पहली सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे टीपीनगर–पैडलेगंज फ्लाईओवर का लोकार्पण, ₹429.49 करोड़ की परियोजना से जाम से मिलेगी राहत

2.658 किमी लंबे ड्रीम प्रोजेक्ट से शहर की यातायात व्यवस्था होगी सुगम, नेपाल-बिहार जाने वाले यात्रियों को भी मिलेगा लाभ

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जुलाई को गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर (टीपीनगर–पैडलेगंज) का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन करेंगे। ₹429.49 करोड़ की लागत से तैयार यह फ्लाईओवर शहर की यातायात व्यवस्था को नई गति देने के साथ लंबे समय से लगने वाले जाम से राहत दिलाएगा।

उत्तर प्रदेश सेतु निगम के अनुसार 2.658 किलोमीटर लंबे इस सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल है।

यह मार्ग लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज से आने वाले वाहनों के लिए गोरखपुर का प्रमुख प्रवेश द्वार है। इसी मार्ग से सिद्धार्थनगर, महराजगंज, नेपाल, देवरिया, कुशीनगर और बिहार की ओर भी आवागमन होता है। टीपीनगर, रुस्तमपुर, महेवा फल मंडी और पैडलेगंज जैसे अत्यधिक व्यस्त क्षेत्रों में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए इस फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया।

Advertisement

फ्लाईओवर शुरू होने के बाद स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और बाहर से आने वाले यात्रियों को प्रतिदिन लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही देवरिया बाईपास के लिए फोरलेन लीफ कनेक्टिविटी भी विकसित की गई है, जिससे यातायात और अधिक सुगम होगा।

सिक्सलेन फ्लाईओवर : एक नजर में

  • परियोजना लागत: ₹429.49 करोड़
  • कुल लंबाई: 2.658 किलोमीटर
  • निर्माण कार्य प्रारंभ: फरवरी 2023
  • निर्माण कार्य पूर्ण: जून 2026
  • लोकार्पण: 23 जुलाई 2026, प्रातः 10 बजे
  • स्थान: टीपीनगर से पैडलेगंज, गोरखपुर

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page