Connect with us

गोरखपुर

थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे अभिषेक साहनी

Published

on

Loading...
Loading...

एशियन आर्म्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

गोरखपुर (बेलघाट)। बांसगांव तहसील के डाड़ी रावत गांव निवासी अभिषेक साहनी का चयन थाईलैंड के पट्टाया में आयोजित होने वाली एशियन आर्म्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अभिषेक, रमेश साहनी के पुत्र हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार, मित्रों और ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच नसीरुद्दीन, दादाजी सेवानिवृत्त कैप्टन रामानंद साहनी, नायब सूबेदार राम कौशल, चाचा धर्मेंद्र, अजय और लाल बिहारी सहित पूरे परिवार, गांव और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने की प्रेरणा दी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि वह प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत के लिए पदक जीतने का पूरा प्रयास करेंगे और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का तिरंगा गौरव के साथ लहराने का संकल्प लेकर थाईलैंड रवाना होंगे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page