Connect with us

गोरखपुर

नाम परिवर्तन का खुलासा: जियना देवी और संजू देवी एक ही व्यक्ति

Published

on

Loading...
Loading...

कटाई टिकर निवासी महिला ने घोषणा पत्र जारी कर स्पष्ट किया भ्रम, दस्तावेजों में दर्ज नाम को लेकर उठे सवालों का समाधान

गोरखपुर। ग्राम पंचायत कटाई टिकर निवासी संजू देवी पत्नी रमेश कुमार और जियना देवी को लेकर चल रहे नाम संबंधी भ्रम का खुलासा हो गया है। जानकारी के अनुसार दोनों नाम एक ही व्यक्ति के हैं।

बताया गया कि महिला के अधिकांश सरकारी एवं अन्य दस्तावेजों में उनका नाम संजू देवी दर्ज है, जबकि कुछ स्थानों पर उनका नाम जियना देवी अंकित हो गया था। इसको लेकर किसी प्रकार की कानूनी या प्रशासनिक समस्या न उत्पन्न हो, इसके लिए संबंधित महिला ने एक विशेष घोषणा पत्र जारी कर दोनों नामों को एक ही व्यक्ति का नाम बताया है।

घोषणा पत्र के माध्यम से स्पष्ट किया गया है कि जियना देवी उर्फ संजू देवी एक ही महिला हैं और दोनों नामों का प्रयोग उन्हीं के लिए किया जाता है। इसे विधिक रूप से प्रमाणित कराने के लिए घोषणा पत्र को नोटरीकृत कराया जाएगा।

इस पहल से भविष्य में किसी भी सरकारी अथवा कानूनी प्रक्रिया में नाम को लेकर उत्पन्न होने वाली संभावित दिक्कतों से बचा जा सकेगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page