Connect with us

जौनपुर

मतदेय स्थलों पर मिली आपत्तियों की डीएम ने की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने पर जोर, सुझावों के निस्तारण के दिए निर्देश

डीएम सैमुअल पॉल एन बोले— मतदाताओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, मानकों के अनुरूप होगा पुनर्गठन

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन (पुनर्गठन) को लेकर प्राप्त सुझावों और आपत्तियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की ओर से प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सुझावों और शिकायतों का परीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी संशोधन की आवश्यकता हो, वहां नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आपत्तियों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन व्यवस्था में मतदाताओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मतदेय स्थलों का पुनर्गठन इस प्रकार किया जाना चाहिए, जिससे मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और मतदान प्रक्रिया अधिक सुगम, व्यवस्थित एवं पारदर्शी बन सके।

Advertisement

बैठक में शाहगंज विधायक रमेश सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मतदेय स्थलों के पुनर्गठन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सुझावों पर चर्चा की गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page