Connect with us

गाजीपुर

भुड़कुड़ा पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ युवक को दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

चौजा खास पुल के पास चेकिंग के दौरान कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में दर्ज मुकदमे का था आरोपी

315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार 14 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक राजमणि सरोज ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ चौजा खास पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली भुड़कुड़ा में पंजीकृत मु.अ.सं. 173/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित आरोपी ऋषिकेश कुमार (22) पुत्र रविन्द्र राम, निवासी ग्राम गौराखास, थाना कोतवाली भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर को काली माता मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page