Connect with us

गाजीपुर

सागौन की लकड़ी से लदे डीसीएम समेत तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

कासिमाबाद पुलिस ने 16 बोटा सागौन की लकड़ी व चिराट किया बरामद, मुकदमे में बढ़ाई गई धारा

मुखबिर की सूचना पर ग्राम मेख से हुई गिरफ्तारी, आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद थाना पुलिस ने सागौन की लकड़ी की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डीसीएम में लदी 16 बोटा सागौन की लकड़ी और चिराट बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा संख्या 257/26 धारा 316(2) बीएनएस में नामजद आरोपी ग्राम मेख के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमरजीत बिंद उर्फ चन्दन उर्फ चन्द्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से बरामद डीसीएम की तलाशी लेने पर उसमें 16 बोटा सागौन की लकड़ी और चिराट मिला। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी

अमरजीत बिंद उर्फ चन्दन उर्फ चन्द्रशेखर पुत्र बृजेन्द्र नाथ बिंद, निवासी ग्राम जियन चक, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर।

बरामदगी

  • 16 बोटा सागौन की लकड़ी
  • चिराट
  • लकड़ी से लदा डीसीएम वाहन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मय हमराह, थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page