Connect with us

गाजीपुर

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय पारा में हुआ वृहद वृक्षारोपण

Published

on

Loading...
Loading...

शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लगाए पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प; पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

प्रधानाध्यापक बोले— वृक्षारोपण ही प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय

पारा। शासन के निर्देशानुसार ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय पारा परिसर में रविवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के नाम एक-एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक बिरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से बचने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल पौधे ही न लगाएं, बल्कि उनके वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल भी करें।

उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो भविष्य में पर्यावरण संबंधी अनेक चुनौतियों का प्रभावी समाधान संभव है।

Advertisement

इस अवसर पर पूर्व एआरपी इकबाल अहमद, विशेष शिक्षक सुधाकर पाण्डेय, दिलीप विश्वकर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page