Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज पत्रकार परिषद ने शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

मीडिया प्रभारी विवेक सिंह की दादी भगवती देवी के निधन पर जताया शोक, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

पत्रकारों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना, हर दुख-सुख में साथ खड़े रहने का दिया भरोसा

नंदगंज (गाजीपुर)। नंदगंज पत्रकार परिषद की ओर से सोमवार को परिषद कार्यालय पर उपाध्यक्ष पप्पू यादव की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में परिषद के मीडिया प्रभारी विवेक सिंह की दादी श्रीमती भगवती देवी (95 वर्ष) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। वक्ताओं ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में नंदगंज पत्रकार परिषद का पूरा परिवार विवेक सिंह एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है और ईश्वर से परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।

शोकसभा में सुहेल शमीम, रविन्द्र श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र सिंह, नंदलाल गिरी, आबिद शमीम, आशा देवी, मोहम्मद शाहिद, छोटेलाल, विनोद पाण्डेय, सद्दाम सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page