गाजीपुर
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गाजीपुर में चला जागरूकता अभियान
बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस ने किया पैदल गश्त, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों को किया जागरूक
संवेदनशील स्थानों पर शोहदों के विरुद्ध कार्रवाई, महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस रही सतर्क
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत सोमवार को जनपद गाजीपुर में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर लोगों को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।
अभियान के दौरान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम ने भी सक्रियता दिखाते हुए संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध एवं शोहदा प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
