Connect with us

गाजीपुर

आर.जे.पी. स्कूल में सोशल साइंस एवं साइंस एग्जीबिशन का भव्य आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

विद्यार्थियों के नवाचारी मॉडल और वैज्ञानिक सोच की अतिथियों ने की सराहना

सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी रहे मुख्य अतिथि, नवाचार और अनुसंधान के लिए छात्रों को किया प्रेरित

सैदपुर (गाजीपुर)। आर.जे.पी. स्कूल, सैदपुर में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, नवाचार और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोशल साइंस एवं साइंस एग्जीबिशन का सफल आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से जुड़े आकर्षक एवं नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी (सीओ) सैदपुर रामकृष्ण तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रत्युष त्रिपाठी तथा विद्यालय के पूर्व छात्र एवं बीएचयू के पूर्व छात्र विशाल पांडेय उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा नवाचार की भावना की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में अनुसंधान एवं वैज्ञानिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

विद्यालय के प्रबंधक बसंत कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ प्रयोगात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक एस.एन. केसर, बृजेश श्रीवास्तव, समन्वयक विनीत उपाध्याय, सतीश मिश्रा, सूर्यांश सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page