Connect with us

वाराणसी

हरिश्चंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण

Published

on

Loading...
Loading...

एनसीसी व एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

उप प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ वर्मा बोले— वृक्षारोपण के साथ उनका संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

वाराणसी, 12 जुलाई। हरिश्चंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मानव जीवन के अस्तित्व का आधार हैं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि वृक्षारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Advertisement

कार्यक्रम के संयोजक एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राम आशीष के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में आम, अमरूद, नीम, पीपल, चाँदनी और गुड़हल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रो. अशोक कुमार सिंह, डॉ. शिवानंद यादव, प्रो. बी.के. निर्मल, प्रो. संजय श्रीवास्तव, प्रो. जगदीश सिंह, प्रो. ओम शर्मा, प्रो. सत्येंद्र सिंह, प्रो. ऋचा सिंह, प्रो. अनीता सिंह, प्रो. प्रभाकर सिंह, प्रो. अनुपम शाही, डॉ. वंदना पांडे, डॉ. दुर्गेश यादव, डॉ. प्रज्ञा ओझा, डॉ. निधि, डॉ. सुमित, डॉ. आलोक सिंह, कार्यालय सहायक प्रमोद पांडेय सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page